रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में मंगलवार को एक  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

एसडीआरएफ के अनुसार दुर्घटना बीती रात हुई थी। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण की टीम ने दुर्गम भूभाग और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।

मृतकों में जीवन चंद्र जोशी (पुत्र पूरन सिंह जोशी), निवासी हल्द्वानी की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद

Tue Jun 23 , 2026
रामनगर : उत्तराखंड ने अग्रणी एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन के साथ भारत के प्रमुख एस्ट्रो-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (UTDB), टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC), और स्टारस्केप्स एक्सपीरियंस द्वारा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!