दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये है

इसी क्रम में आपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा जारी वारंट वाद संख्या- 5875/24, धारा- 323, 504, 506, 498 ए IPC एवं 3/4 दहेज अधिनियम से संबंधित एक फरार वारण्टी अभियुक्त संतोष काला, निवासी- सतपुली को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार वारण्टी

  • संतोष काला, निवासी- कूड़ीधार सतपुली जनपद पौड़ी, हाल पता- सहसपुर देहरादून

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी

Mon Jun 29 , 2026
देहरादून : आगामी मानसून सीजन को देखते हुए गढ़वाल मंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मंडल के सभी जिलाधिकारी समन्वित रणनीति के तहत संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!