पौड़ी गढ़वाल : सामुदायिक मध्यस्थता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी : सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सीडि) नाज़िश कलीम के निर्देशन पर जिला न्यायालय परिसर में “सामुदायिक मध्यस्थता (मुकदमेबाजी मुक्त ग्रामीण भारत की ओर परियोजना)” के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‎कार्यक्रम में जनपद के चयनित ग्रामों से नामित सामुदायिक मध्यस्थों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आपसी संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से छोटे-छोटे विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना, मुकदमेबाजी की प्रवृत्ति को कम करना तथा आमजन को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना रहा।

‎प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मध्यस्थता के मूल सिद्धांत, प्रभावी संवाद एवं संचार कौशल, विवाद विश्लेषण, गोपनीयता एवं मध्यस्थता की नैतिकता, लैंगिक संवेदनशीलता, शक्ति असंतुलन के प्रबंधन तथा समझौता प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही रोल प्ले एवं व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से ग्राम स्तर पर विवादों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में जयदर्शन बिष्ट, आमोद नैथानी एवं राजकुमार बत्रा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतपुली में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान, निरीक्षण में नहीं मिला कोई बाल श्रमिक

Fri Jul 17 , 2026
सतपुली : बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 यथा संशोधित 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत मंगलवार को सतपुली बाजार क्षेत्र में पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन-4.0 के अंतर्गत श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन बेलवाल की अगुआई में बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम तथा पुनर्वास को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!