उत्तराखण्ड : SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को मिला लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नैनीताल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (आईपीएस) को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा “एक्सिलेंस इन एडमिनिस्ट्रेटिव लीडरशिप एंड पब्लिक सर्विस” (Excellence in Administrative Leadership and Public Service) के सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया है।  
 
​यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के प्रभावी प्रशासनिक संचालन, जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करता है।  
 
​एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ नागरिक-केंद्रित कार्यशैली को प्राथमिकता दी है। विभिन्न बड़े आयोजनों और अभियानों के दौरान उनकी रणनीतिक निर्णय क्षमता और कुशल नेतृत्व के चलते पुलिस प्रशासन ने बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं।
 
​इस वैश्विक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान न केवल एसएसपी नैनीताल के लिए बल्कि पूरे नैनीताल पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।

​नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सेवा पथ की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदा देवी जात यात्रा में SDRF उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका, दुर्गम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव सहायता

Sat Sep 26 , 2026
देहरादून : वर्तमान में प्रचलित नंदा देवी जात यात्रा-2026 के दौरान SDRF उत्तराखंड द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए यात्रा मार्ग के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की विभिन्न टीमें यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ावों एवं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: