विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश के मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित विभिन्न प्रकार के जागरूकता पोस्टर तैयार किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. जी. के. ढींगरा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं सहभागिता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने भी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सहभागिता एवं प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu Oct 1 , 2026
देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर वामपंथी दलों और विभिन्न जनवादी संगठनों ने गांधी पार्क के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: