उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार रात 10:23 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली-रुद्रप्रयाग-बागेश्वर सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप के झटके जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। रात में अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व महानिदेशक पुलिस अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे कुलपति का पद

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून/चंडीगढ़। उत्तराखंड के पूर्व DGP और हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई के कुलपति अशोक कुमार अब अपने पद पर आगे नहीं रहेंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अशोक कुमार की ओर से अदालत को बताया गया कि वह व्यक्तिगत कारणों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: