उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

कोटद्वार : उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने रविवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में हाल ही में संपन्न उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर सशक्त होगा तथा जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तराखण्ड प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा प्रदेश की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल में बाढ़ का कहर : 40 घर और 6 पुल बहे, 150 से अधिक विदेशी पर्यटक फंसे; कई लोग लापता

Wed Oct 14 , 2026
काठमांडू/गोरखा। नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। रविवार तड़के आए मलबे से भरे तेज सैलाब में करीब 40 घर, छह पुल और जलविद्युत परियोजना से जुड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के बाद कई लोगों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: