‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल

  • ‎जड़धार गांव में धान की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण

टिहरी : जनपद में फसलों की औसत उपज एवं कुल उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए संचालित क्रॉप कटिंग प्रयोगों के तहत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शुक्रवार को नागणी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जड़धार में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं क्रॉप कटिंग कराकर प्राप्त उपज का जायजा लिया तथा संबंधित कृषक से फसल की स्थिति और उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।

‎राजस्व विभाग की ओर से कृषक कुलदीप थापा के खेत में 6×5 वर्ग मीटर और 10×3 वर्ग मीटर के दो प्लॉट तैयार किए गए थे। इनसे क्रमशः 21 किलो 700 ग्राम और 18 किलो 800 ग्राम धान प्राप्त हुआ। पहले प्लॉट से प्राप्त उपज में से 5 किलो धान अलग रखा गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल को सुखाने के बाद 15 दिन पश्चात उपज का वास्तविक आकलन किया जाएगा। क्रॉप कटिंग प्रयोग की प्रक्रिया सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से दर्ज की गई।
‎
‎मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों से धान की किस्म और बीज के संबंध में जानकारी लेते हुए क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता एवं सटीकता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसलों की औसत उपज और कुल उत्पादन का आकलन किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा तथा फसल बीमा की राशि निर्धारित करने में भी किया जाता है।
‎
‎निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने उनके समक्ष क्षतिग्रस्त गूल के पुनर्निर्माण की मांग रखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इच्छुक किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ‎इस अवसर पर कानूनगो चंबा महिपाल पुंडीर, पटवारी धनपाल मेहरा, दिनेश काला, भुवनेश प्रसाद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000

Sat Oct 17 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या वर्तमान 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: