नंदानगर में लावारिस हालत में मिली महिला, वन स्टॉप सेंटर की टीम ने किया रेस्क्यू

​गोपेश्वर (चमोली)। जनपद के नंदा नगर घाट क्षेत्र के तेफना में बीते 10 मार्च 2026 को एक महिला लावारिस अवस्था में घूमती हुई पाई गई, जिसे वन स्टॉप सेंटर और मारिया आश्रम की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के उपरांत गुरुवारको महिला का जिला अस्पताल गोपेश्वर में विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। वर्तमान में महिला वन स्टॉप सेंटर की देखरेख में है, किंतु अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वन स्टॉप सेंटर गोपेश्वर ने प्रदेश के सभी थानों और आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी इस हुलिए की महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई हो या किसी को इसके परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो वे तत्काल वन स्टॉप सेंटर गोपेश्वर (चमोली) से संपर्क कर पहचान स्थापित करने में सहयोग करें।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार

Fri Mar 13 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। भराड़ीसैण विधानसभा से शादी समारोह के लिए लौट रहे दो विधायकों के काफिले को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सिमली में रोक दिया। इसके चलते पुलिस ने उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी भेज दिया। बताते चलें कि स्थाई […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!