बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें

​बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ : भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है, जिसके तहत प्रभावित होने वाले स्थानीय व्यापारियों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर दी गई है। मास्टर प्लान के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण कार्य की जद में आ रहे साकेत चौराहा से बद्रीनाथ पुल तक की कुल 16 दुकानों को हटाया जा रहा है। इन प्रभावित व्यापारियों के व्यवसाय को सुचारू रखने के लिए प्रशासन द्वारा नगर पंचायत और लोनिवि (PWD) कार्यालय के समीप 16 नई आधुनिक दुकानों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

ज्योतिर्मठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है, इसीलिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व ही इन दुकानों को तैयार कर व्यापारियों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई दुकानों को बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है ताकि यात्रा काल के दौरान व्यापारियों के कारोबार पर कोई विपरीत असर न पड़े। एसडीएम ने यह भी कहा कि मास्टर प्लान के क्रियान्वयन में स्थानीय हक्क-हकूकधारियों, पंडा समाज और व्यापारियों की भावनाओं व सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में 19.85 लाख से बने ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण, सांसद डॉ. नरेश बंसल की सांसद निधि से बना नया शिक्षण कक्ष

Sun Mar 29 , 2026
देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शेलेन्द्र जी की गरिमामय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!