बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप

रुड़की। बीएसएम डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक दुकान में देर रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान पूरी तरह लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, बीएसएम कॉलेज के पास स्थित एक दुकान में, जहां बाइक के उपकरण और अन्य सामान बेचा जाता है, देर रात अचानक धुआं उठने लगा। दुकान स्वामी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं, दमकल विभाग की टीम भी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

आग लगने की घटना के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई थी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mon Apr 13 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!