देहरादून। उत्तराखंड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सचिव दीपक कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर औपचारिक संवाद किया। भेंट के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई।
देहरादून : एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतकर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) का नाम रोशन […]
श्रीनगर : जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। […]
800 काश्तकारों के लिए खुले बड़े बाजार के द्वार गोपेश्वर (चमोली)। चमोली की कीवी अब दिल्ली के बड़े बाजार में अपनी जगह बनाने की ओर बढ़ चली है। जिले से पहली बार 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजी गई है। इससे स्थानीय काश्तकारों को अपनी उपज के विपणन […]
एसआईआर में हटाए गए नामों की दोबारा होगी जांच नए और युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर गोपेश्वर (चमोली)। मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक बाहर न रहे, इसके लिए चमोली में घर-घर सत्यापन और मतदाता जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाई गई प्रविष्टियों […]
-चमोली में जई और बरसीम की खेती को प्रोत्साहन -पशु स्वास्थ्य व टीकाकरण की भी दी जानकारी गोपेश्वर (चमोली)। पशुओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए चमोली जिले के दशोली ब्लॉक में चारा उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत […]
देहरादून : उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू व निकोटिन युक्त खाद्य उत्पादों का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा […]
10 दिवसीय कोर्स का समापन, गांवों में रोजगार और पलायन रोकने पर जोर गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमांत गांव वाण में साहसिक पर्यटन को रोजगार का जरिया बनाने के लिए 40 युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया गया। जिला पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का […]
देहरादून : प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के शीघ्र पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने आपदा मोचन निधि से 30 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्र करने कर मार्च 2027 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र […]
हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन तीनों माध्यमों के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने, आयोजन से संबंधित […]
