छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड स्टूडेन्ट फेडरेशन (यूएसएफ) की तरुण बैठक मंगलवार को प्रगति लॉज गोपेश्वर में आयोजित हुई। बैठक में छात्र-युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड के भविष्य में युवाओं और छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार और पहाड़ से जुड़े सवालों को लेकर जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि यूएसएफ युवाओं की आवाज को मजबूती देने का काम करेगा।

यूएसएफ छात्र नेता धर्मेंद्र फर्स्वाण ने कहा कि छात्र और युवा लंबे समय से विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर उत्तराखंड के हित में एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में छात्र-युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और उनके हितों को लेकर आगामी दिनों में व्यापक अभियान चलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान यूकेडी नेता व पूर्व कुलपति उदय सिंह रावत, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सिंह सजवाण, जिला संगठन महामंत्री सुबोध बिष्ट, जिला सचिव सत्य प्रसाद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी

Wed Aug 26 , 2026
यमकेश्वर के कस्याली गांव निवासी नेगी वर्तमान में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष देहरादून। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कस्याली निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: