कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी

कोटद्वार : दिनांक 29.06.2026 को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना रिखणीखाल में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ देवराज नाम के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया गया है। जिस संबंध में थाना रिखणीखाल पर दिनांक 29.06.2026 को मु0अ0सं0–06/2026, धारा- 64(1) बीएनएस तथा 5(J) II/6 पोक्सो अधिनियम बनाम देवराज पंजीकृत किया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म करने संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा महिलाओं संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्गत निर्देशों के क्रम में उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान नियमानुसार दर्ज किए गए तथा घटनाक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, पीड़िता के कथनों, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता से दुष्कर्म करने में नामजद अभियुक्त देवराज नेगी, निवासी- रथुवाढाब रिखणीखाल की संलिप्तता की पुष्टि हुई। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त देवराज नेगी को दिनांक 30.06.2026 को हनुमान चौक शिवपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

  • देवराज नेगी (उम्र 20 वर्ष), निवासी- रथुवाढाब रिखणीखाल

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा

Wed Jul 1 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जनरल धीरज कुमार सेठ का एक भावुक क्षण पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दक्षिण ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!