लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड नं० 30, नंदपुर–मावाकोट के ग्राम कोटला में चरणजीत के घर से डोबरियाल के घर तक बनने वाली 800 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विगत लंबे समय से ग्राम कोटला के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को देखते हुए विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार सड़क, पेयजल एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं का समाधान कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पार्षद शशिकांत जोशी ने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में आशीष रावत (मंडल अध्यक्ष), शशिकांत जोशी (पार्षद), कमली राणा (बूथ अध्यक्ष), अनिल रावत (शक्ति केंद्र संयोजक), शशि बाला केष्टवाल, मनमोहन सिंह, अनुज मौर्य, राजेंद्र खैरवाल, प्रमोद बड़ख्वाल, नीरज नयानी, मनमोहन काला, जगमोहन राणा, भारत सिंह नेगी, जगमोहन नेगी, मधु राणा एवं बीना नेगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का आभार जताया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर

Tue Aug 18 , 2026
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!