कोटद्वार को मिली 7.86 करोड़ की सौगात, भाबर में बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-248/2024 के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु शासन द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹7.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन एवं निर्माण विकास निगम (खेल इकाई), देहरादून द्वारा किया जाएगा। शासन की स्वीकृति के साथ ही परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में खेल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कोटद्वार विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री के सहयोग से कोटद्वार विधानसभा को लगातार जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा कोटद्वार विधानसभा में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। साथ ही उन्होंने शासन एवं संबंधित विभागों का भी इस स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में अगले सात दिन बारिश के आसार, 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून

Fri Jul 17 , 2026
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के लिए 14 से 20 जुलाई तक का जनपदवार मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। शुरुआत में बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!