सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

​दशौली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम सरतोली में एक जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि रावत ने महिलाओं को उनके अधिकारों और ‘घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005’ की बारीकियों से अवगत कराया।

​क्षेत्रीय सुपरवाइजर शिवदेई देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जबकि केस वर्कर सोनी भंडारी ने साइबर क्राइम से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट, REAP परियोजना के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनीता व अंजू रावत सहित महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों की भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त

Wed Mar 11 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण पुननिर्माण किया गया है। प्रदेश में पंचायत भवनों की संख्या 5867 है। इसमें से 1134 पंचायत भवन लंबे समय से जीर्णशीर्ण चल रहे थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!