सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान

देवाल (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला संगठन मंत्री प्रकाश राम ने देवाल विकास खंड के सुयालकोट भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हर मानसून में इस मार्ग पर भूस्खलन से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसलिए अब केवल अस्थायी मरम्मत नहीं बल्कि दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है।

उक्रांद के जिला संगठन मंत्री प्रकाश राम ने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक ने सुयालकोट का निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लगातार मलबा और चट्टानें गिरने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह सड़क देवाल-पिंडर घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों और लगभग 10 हजार लोगों की जीवनरेखा है। इसी मार्ग से लोग अस्पताल, विद्यालय, बैंक और बाजार तक पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क का बार-बार बाधित होना आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गया है।

प्रकाश राम ने सरकार से मांग की कि विशेषज्ञों से भू-वैज्ञानिक एवं तकनीकी सर्वेक्षण कराकर मोपटा से बाईपास सड़क एवं पुल निर्माण की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। यदि यह परियोजना व्यवहारिक पाई जाती है तो भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को बाईपास कर वर्षभर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा और बार-बार होने वाले मरम्मत कार्यों पर होने वाला खर्च भी कम होगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से सुयालकोट क्षेत्र में ढलान स्थिरीकरण, सुरक्षा दीवार, प्रभावी जल निकासी सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने तथा मोपटा बाईपास परियोजना का शीघ्र सर्वेक्षण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब आश्वासनों से आगे बढ़कर स्थायी समाधान चाहती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन

Mon Jul 27 , 2026
28-29 नवंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय एलुमनाई मीट एवं अकादमिक कार्यशाला हरिद्वार। ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन, हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष प्रोफ (डॉ.) वी के अग्निहोत्री, सचिव डॉ वेद भूषण शर्मा की अध्यक्षता में सुविधा होटल, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!