सीमांत क्षेत्र के युवाओं को साहसिक खेलों का प्रशिक्षण, 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स शुरू

चमोली : जिला पर्यटन विभाग के सौजन्य से सीमांत क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय ‘एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के लगभग 45 युवा बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें रॉक क्लाइंबिंग और रिवर क्रॉसिंग जैसे साहसिक खेलों के विभिन्न गुर सिखाए जा रहे हैं। मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप सिंह बंगारी ने बताया कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक दीपक सिंह, मयंक डिमरी, संदीप सेमवाल और हिमांशु भंडारी द्वारा युवाओं को एडवेंचर की बारीकियों और तकनीकी कौशल का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय युवाओं के लिए आयोजित इस कोर्स को स्वरोजगार और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी और वेदपाठियों की नियुक्ति ठंडे बस्ते में

Sun Mar 29 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। हिन्दुओं के प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर में धर्माधिकारी समेत वेदपाठियों की नियुक्ति न होने से पूजा तथा भोग व्यवस्था भी राम भरोसे चल रही है। इसके चलते बदरीनाथ का पूजा अधिष्ठान खाली चलने के कारण भविष्य के लिए संकट का संकेत दे रहा है। दरअसल बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!