राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन

  • 16-17 सितंबर को आयोजित होगा ICSSR प्रायोजित राष्ट्रीय सेमिनार, ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ और ‘विकसित भारत @2047’ पर होगा मंथन

कोटद्वार। उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में आयोजित होने वाले आईसीएसएसआर (ICSSR) प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का बुधवार को विमोचन किया गया। 16 और 17 सितंबर 2026 को हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार में देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी एवं नीति-निर्माता सतत विकास, हरित हिमालयी विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में बुधवार को आईसीएसएसआर (ICSSR) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन किया गया। सेमिनार का विषय “Sustainable Development and Green Himalayan Growth: Prospects for Atmanirbhar Uttarakhand Towards Viksit Bharat @2047” रखा गया है, जिसका हिंदी विषय “सतत विकास और हरित हिमालयी वृद्धि: आत्मनिर्भर उत्तराखंड की विकसित भारत @2047 की ओर संभावनाएं” है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिवाकर एवं सचिव प्रो. अश्विनी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 16 एवं 17 सितंबर 2026 को हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेमिनार में देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी, नीति-निर्माता एवं विषय विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। इस दौरान हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक विकास, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs), जलवायु परिवर्तन, हरित अर्थव्यवस्था तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड के रोडमैप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चन्द्र ने कहा कि “विकसित भारत @2047” के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में यह राष्ट्रीय सेमिनार उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से नीति-निर्माण, शोध और विकास से जुड़े नए विचार सामने आएंगे, जो राज्य के सतत एवं समावेशी विकास को नई दिशा देंगे।

उन्होंने बताया कि विवरणिका के विमोचन के साथ ही राष्ट्रीय सेमिनार के लिए पंजीकरण एवं शोध-पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि देशभर के शोधार्थी एवं शिक्षाविद इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी

Thu Aug 6 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में संगठन महासचिव बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: