कोटद्वार डिग्री कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

कोटद्वार : डॉ० पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में पत्रकारिता एवं जनसंचार BJMC विभाग की विभागीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और चार्ट प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किये गए। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ० एस० के० गुप्ता ने सत्र 2025-26 में विभागीय परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ० एस० के० गुप्ता ने बताया कि सत्र 2025-26 में BJMC विभाग द्वारा 23 मार्च 2026 को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तनुजा ने प्रथम, अंशिका बुड़ाकोटी ने द्वितीय और आंचल कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिनांक 24 मार्च 2026 को मीडिया कवरेज आफ इलेक्शन विषय पर आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम , आंचल कुकरेती ने द्वितीय एवं हिमांशु देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दिनांक 28 मार्च 2026 को टीआरपी की दौड़ में गिरती पत्रकारिता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम, कृष्णकांत कुकरेती ने द्वितीय और आंचल कुकरेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त समस्त विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) डी० एस० नेगी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया तथा विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन अनुपम भारद्वाज और धन्यवाद ज्ञापन अरविंद दुदपुड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति, ई-गवर्नेंस व्यवस्था होगी और मजबूत

Tue May 12 , 2026
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय के नव-नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से कार्यालय का आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप रिनोवेशन कराया गया है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित, तकनीक-सक्षम एवं प्रभावी बन सकेगी। नवीनीकरण कार्य के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!