चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 इस वर्ष भी गहरी आस्था और उत्साह के साथ जारी है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक चारों धामों में कुल 4,07,961 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ में सबसे अधिक भीड़
चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में ही यहां 2,07,452 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 28 अप्रैल को अकेले 21,134 श्रद्धालु धाम पहुंचे, जिनमें 13,422 पुरुष, 7,640 महिलाएं और 72 बच्चे शामिल रहे।

यमुनोत्री और गंगोत्री में भी बढ़ी संख्या
यमुनोत्री धाम में 28 अप्रैल को 6,812 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। अब तक यहां कुल 57,704 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, गंगोत्री धाम में इसी दिन 7,110 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए, जिससे कुल संख्या 57,863 तक पहुंच गई है। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक 1,15,567 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

बदरीनाथ धाम में भी उमड़ी आस्था
बदरीनाथ धाम में 28 अप्रैल को 15,898 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। अब तक यहां कुल 84,942 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।

व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे यात्री
केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पैदल मार्ग से लेकर धाम तक भोजन, पेयजल, आवास, स्वच्छता और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

प्रबंधों की सराहना

श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की है। मध्य प्रदेश से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद दर्शन की व्यवस्था सुचारू है और ठहरने-खाने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। वहीं हरियाणा से आई महिला श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग पर स्वच्छता, शौचालय और वाटर एटीएम जैसी सुविधाओं को सराहनीय बताया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू

Wed Apr 29 , 2026
जिला प्रशासन का ऑपरेशन सफाई; प्रथम चरण में 17 अवैध होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; आगे और भी कार्रवाई गतिमान  होमस्टे में रात भर नियम विस्द्ध बार संचालन व लाउड डीेजे;  अय्याशी के अड्डे बन रहे होमस्टे  आमजन की जान का खतरा कतई बर्दाश्त नही; कानून से ऊपर कोई नहीं, कर्रवाई […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!