पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी

चमोली। जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में रसोई गैस रीफिलिंग के दौरान ओटीपी (OTP) की समस्या सामने आई है.स्थानीय उपभोक्ता बंसती देवी, प्रीति देवी, मंजू देवी, पुष्पा राणा और ललित खंडूरी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था के नाम पर बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता को परेशान किया जा रहा है। वहीं, इण्डेन गैस एजेंसी के कर्मचारी रणवीर सिंह बिष्ट का कहना है कि विभागीय नियमों के अनुसार बिना ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन के सॉफ्टवेयर में ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता, जिससे वितरण प्रक्रिया बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पहाड़ों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इस प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी

Wed Mar 11 , 2026
हरिद्वार : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हरिद्वार के बैरागी कैंप पर आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी जन-जागरूकता एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रही है। 07 मार्च 2026 से निरंतर संचालित इस प्रदर्शनी के माध्यम से न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों, तकनीकी नवाचारों तथा नागरिक अधिकारों से जुड़ी जानकारी को सरल, रोचक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!