केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच जारी दर्शन, प्रशासन ने यात्रियों से अपील

केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। भारी ठंड और बर्फबारी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

मौके पर तैनात पुलिस बल श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कराते हुए सुगम और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित कर रहा है। कठिन मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं और ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों का जोश देखने लायक है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट या बरसाती, जैकेट और जरूरी दवाइयां साथ लेकर ही धाम पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी – मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Tue May 5 , 2026
जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य : मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की भी समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली, राष्ट्रीय भूकम्प जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम तथा भूस्खलन […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!