मसूरी के व्यू प्वाइंट से गिरा दिल्ली का युवक, उपचार के दौरान मौत

मसूरी। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली से मसूरी घूमने आया था।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिवम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते वह जिंदगी की जंग नहीं जीत सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक व्यू प्वाइंट से किन परिस्थितियों में नीचे गिरा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने EOS-05 को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया

Sat Sep 5 , 2026
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार तड़के एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 2:55 बजे प्रक्षेपित किए गए GSLV-F17 रॉकेट ने करीब 19 मिनट बाद EOS-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को निर्धारित भू-तुल्यकालिक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: