काली चट्टान भू-स्खलन के स्थाई समाधान की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। निजमुला घाटी के जनप्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से भेंट कर बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर स्थित काली चट्टान क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन की समस्या रखते हुए बताया कि विगत अक्टूबर माह से लगातार टूट रहा है। इससे मार्ग पर आवाजाही को खतरा बना हुआ है।

जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से इस डेंजर जोन के स्थायी ट्रीटमेंट और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि यह मोटर मार्ग निजमुला घाटी के लगभग 12 गांवों को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां बार-बार पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। इससे पूरी घाटी प्रभावित होती है। प्रतिनिधियों ने इस समस्या के जल्द एवं स्थायी समाधान की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुचारु यातायात सुविधा मिल सके।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, सुरेंद्र गड़िया, भरत राणा, दुरमी क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्ण सिंह, मोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सुरक्षा पर आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की चर्चा

Wed Jul 1 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!