मूसलाधार बारिश से पैदल पुलिया को नुकसान

जोशीमठ। सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर मुसीबत बढ़ा दी है। मेरग और परसारी क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। बरसाती नाले उफान पर हैं और पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। नगर क्षेत्र में सोमवार रात को हुई तेज बारिश के कारण मेरग और परसारी इलाके में नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव की वजह से इस क्षेत्र की कुछ पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह फरकिया ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि पैदल पुलिया टूट गई। ऊपर के इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। इसकी सूचना हम लोगों ने नगर पालिका को दे दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण बरसाती नालों में पानी का स्तर अभी भी बढ़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : 800 करोड़ का था अनुमान, 2200 करोड़ खर्च होने का आरोप, पूर्व लेखा प्रभारी ने SIT को सौंपे साक्ष्य

Wed Aug 5 , 2026
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के बीच नया मोड़ सामने आया है। ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को अपने आरोपों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य सौंप दिए हैं। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!