490/500 अंक लाकर गीतिका पंत बनीं उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं की टॉपर

रामनगर : उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 इस बार भी प्रदेश की बेटियों के नाम रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 25 अप्रैल को घोषित हुए, और हर साल की तरह इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में बागेश्वर जिले की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर जिले की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

गीतिका पंत, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में से 490 अंक प्राप्त किए। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं—हिंदी में 99, गणित में 98, फिजिक्स में 99, केमिस्ट्री में 94 और अंग्रेजी में 100 अंक। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।

वहीं, उधम सिंह नगर जिले के भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी की छात्रा सुशीला मेहदीरत्ता ने भी 500 में से 490 अंक हासिल कर 98% के साथ टॉप किया। उनके अंक रहे—हिंदी में 99, ज्योग्राफी में 100, इकोनॉमिक्स में 98, पॉलिटिकल साइंस में 99 और अंग्रेजी में 98।

दूसरे स्थान पर आर्यन रहे, जिन्होंने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर 97.80% हासिल किए। वे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश (देहरादून) के छात्र हैं।

तीसरे स्थान पर हरिद्वार जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर की छात्रा वंशिका रहीं, जिन्होंने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर 97.00% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस वर्ष का परिणाम एक बार फिर यह साबित करता है कि उत्तराखण्ड की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर

Sun Apr 26 , 2026
दुर्ग (छत्तीसगढ़)। राज्य के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुर्ग स्थित एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार सुबह अज्ञात हमलावर ने एक आरक्षक के घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!