देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन शनिवार, 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग, देहरादून की चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ मेला : अंतर्राज्यीय समन्वय पर जोर, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

Sat Jul 18 , 2026
हरिद्वार। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!