एकेश्वर में आयोजित किसान दिवस में कृषकों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी

पौड़ी : कृषकों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विकासखण्ड एकेश्वर में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 85 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेती जुयाल ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों को संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित 10 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त कृषकों द्वारा जिओ लाइन टैंक निर्माण हेतु प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी एकेश्वर, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के हर विकासखंड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव : सीएम धामी

Fri May 15 , 2026
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक गांव को आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!