यात्रा और पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नीलकंठ मार्ग और देवप्रयाग संगम पर सुरक्षा का संयुक्त निरीक्षण

पौड़ी : चारधाम यात्रा सीजन और आगामी काँवड यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस टीम, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा नीलकंठ पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, मार्ग संकेतकों की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। साथ ही आवश्यक सुधारात्मक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों के साथ आपसी समन्वय स्थापित किया गया।

साथ ही चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव देवप्रयाग संगम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस टीम द्वारा नगर पालिका देवप्रयाग के अधिकारियों के साथ संपूर्ण संगम क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संगम घाट, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों, पैदल मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, अनावश्यक जाम की स्थिति से बचाव, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, बैरिकेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित निपटने हेतु आपसी समन्वय स्थापित किया गया। यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में बढ़ी गर्मी की मार, चटख धूप से चढ़ा पारा

Wed Apr 22 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अधिकांश क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत नहीं मिल रही। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!