वाहन पर लगा था JUDGE का स्टीकर, पूछताछ में सामने आई असली कहानी

चमोली : जनपद चमोली में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमोली पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है। आज 19 जून को चौकी प्रभारी पाण्डुकेश्वर उ0नि0 रूकम सिंह द्वारा पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चैकिंग बैरियर के पास वाहन संख्या UP-14DN-9554 को रोका गया। वाहन चालक रजिस्ट्रेशन चैकिंग हेतु लगी अन्य वाहनों की लंबी कतार से गलत दिशा से आगे निकलने की जल्दबाजी में था। वाहन पर “JUDGE” लिखा हुआ एक स्टीकर लगा था।  

इसी बीच पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी उक्त वाहन चालक की रफ ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो कहानी में ट्विस्ट आ गया।

चालक अभय सिंह निवासी गोला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वाहन उसके दोस्त का है और उसके दोस्त का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है। पूछताछ आगे बढ़ी तो पता चला कि वाहन पर लगा “जज” स्टीकर किसी अधिकारिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि टोल बचाने और थोड़ा-बहुत रौब जमाने के लिए लगाया गया था।

इसके बाद मौके पर ही “जज साहब” का रुतबा उतर गया। पुलिस ने वाहन से स्टीकर हटाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Sun Jun 21 , 2026
  युवाओं से संवाद कर उनके सुझावों एवं जिज्ञासाओं को सुना, लक्ष्य निर्धारण और नवाचार के लिए किया प्रेरित युवा शक्ति ही विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने का सबसे बड़ा आधार : मुख्यमंत्री रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को मिल रहे नए अवसर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!