लंबित शिकायतों पर ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारी हर सोमवार प्रस्तुत करें अनुपालन आख्या – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

पौड़ी : सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 14 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रमों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की अनुपालन आख्या आगामी सोमवार को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित समाधान है, इसलिए सभी विभाग शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए तथा ऐसे कार्यक्रमों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

जनता मिलन में पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। नगर पालिका परिषद पौड़ी के वार्ड नंबर 4 में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग एवं वेस्ट पाइपलाइन की मरम्मत संबंधी अनिल बहुगुणा की शिकायत पर नगर पालिका द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है । वहीं यमकेश्वर क्षेत्र के मोगपुर निवासी रुपेश दत्त शर्मा की भूमि पैमाइश संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की कार्यवाही पूरी कल ली गयी है।

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भेंटी जितेन्द्र रावत ने सकसेतधार एवं साल्यूंधार क्षेत्र में प्रस्तावित मोटर मार्ग के समरेखण को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने 19 मार्च को लोनिवि प्रांतीय खण्ड के अधिकारियों को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

तहसील पौड़ी के ग्राम नौली निवासी आनंद सिंह ने जल संयोजन पर नियमित जलापूर्ति न होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को 24 घण्टे के भीतर टीम भेजकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति रा.ई.का. दोमटखाल सुदेश कुमार ने विद्यालय के समीप जंगल में तेंदुए की सक्रियता से छात्रों व ग्रामीणों में भय का वातावरण होने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल टीम भेजकर स्थिति का आकलन करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने को कहा।

कल्जीखाल के ग्राम थापला निवासी आनंद सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत चिनवाड़ी डांडा पम्पिंग योजना से पेयजल आपूर्ति कराए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिये की आज ही जेई को शिकायतकर्ता के साथ मौके पर भेजकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

नगर पालिका परिषद पौड़ी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण के मामलों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को संयुक्त निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, जिला परीवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग

Wed Mar 11 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन (10 मार्च 2026) की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जहां विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों से सवाल पूछे जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष को पक्ष और विपक्ष के विधायकों से कुल 600 से अधिक सवाल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!