पैनखंण्डा की बेटी गार्गी उनियाल के पंखों को मिली नई उड़ान

ज्योतिर्मठ। ​सीमांत नगर ज्योतिर्मठ के सुनील वार्ड की रहने वाली गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के केंद्रीय विद्यालय में पूरी करने के बाद, गार्गी ने कड़े परिश्रम और अटूट समर्पण के साथ वायु सेना की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की.

07 मार्च 2026 को बेंगलुरु स्थित वायु सेना तकनीकी कॉलेज (AFTC) में आयोजित पासिंग आउट परेड (POP) के गौरवशाली क्षणों के साथ गार्गी उनियाल अब औपचारिक रूप से ‘फ्लाइंग ऑफिसर’ के रूप में देश सेवा के लिए तैयार हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जहाँ उनके परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है, वहीं पैनखंण्डा और जोशीमठ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई देते हुए इसे पहाड़ की बेटियों के अदम्य साहस का प्रतीक बताया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बढ़ी स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता, 10 माह में 418 मेजर सर्जरी

Sun Mar 8 , 2026
गोपेश्वर : जिला चिकित्सालय गोपेश्वर अब सीमांत जनपद के मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बन रहा है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। अस्पताल के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन पाल के अनुसार, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच चिकित्सालय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!