पिंकी बिष्ट बनीं महिला उन्नति संस्था की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

  • महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को देंगी गति

देहरादून। महिला उन्नति संस्था ने संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया है। संस्था की प्रदेश प्रभारी पिंकी बिष्ट को प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संस्था ने विश्वास जताया कि पिंकी बिष्ट अपने अनुभव और सक्रियता से प्रदेश संगठन को नई मजबूती देंगी। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान और महिलाओं से जुड़े सामाजिक सरोकारों के कार्यों को प्रदेशभर में गति देने के साथ संगठन का विस्तार किया जाएगा।

पिंकी बिष्ट ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संस्था का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह महिला उन्नति, महिला सम्मान और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। संस्था ने उनकी नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने IGNFA देहरादून में IFS प्रशिक्षुओं को किया संबोधित; दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

Thu Aug 20 , 2026
देहरादून : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2025-2027 बैच के परिवीक्षार्थियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रॉयल भूटान वन सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया। अधिकारी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!