पोखरी महाविद्यालय में चौथे दिन उग्र हुआ छात्र आंदोलन, छात्रों ने की तालाबंदी

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। गुरुवार को आंदोलन उस समय उग्र हो गया जब आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर एक शिक्षक को अंदर रोक दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता कर उन्हें समझाया। इसके बाद छात्रों ने तालाबंदी समाप्त कर दी। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शिवम पंत के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट बताई जा रही है। छात्रों के अनुसार आंदोलन के दौरान उनका करीब तीन किलोग्राम वजन कम हो चुका है। इससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। छात्रों की उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल से फोन पर वार्ता भी हुई, लेकिन मांगों के समाधान को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। वार्ता विफल रहने के बाद छात्रों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

एबीवीपी पोखरी के छात्र नेता अमन गुसाईं ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान अभाविप विभाग सह संयोजक सौरभ बत्र्वाल, हिमानी चौधरी, हिमांशु रावत, सौम्या थपलियाल, सलोनी, वंदना, दिव्यांशी, नगर सह मंत्री दिव्यांशु बत्र्वाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रो. डॉ. जसवंत लाल को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’

Sat Aug 29 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। अंतरराष्ट्रीय समरस्ता मंच की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में सद्भावना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’ से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: