बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट

​ज्योतिर्मठ । उत्तराखंड के न्यायालयों और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को बम से उड़ाने की हालिया धमकी के बाद सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को चमोली के सीओ मदन शाह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने तहसील और न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खोजी कुत्तों और आधुनिक उपकरणों की मदद से चप्पे-चप्पे को खंगाला गया तथा संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के मुख्य चौराहों पर वाहनों की रैंडम चेकिंग भी तेज कर दी गई है। सीओ मदन शाह ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, इस दौरान कोतवाल ज्योतिर्मठ डीएस रावत भी मौजूद रहे.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम

Sat Feb 21 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए डाक्टरों को प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। बाल एवं मातृ मृत्यु से संबंधित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को पंजीयन प्रसव से पूर्व होने वाली चार एएनसी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!