स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी

रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत के निर्देशन में नगर पालिका रुद्रप्रयाग स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर को हाईटेक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में 50 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जा रही है। नगर में निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही 20 अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक दो लोगों की पहचान कर उनके चालान जारी किए जा चुके हैं, जबकि कैमरों की मदद से 10 से 15 अन्य लोगों की भी पहचान की गई है, जिनके विरुद्ध जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सातों वार्डों में 22 महिला कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 42 सफाई कर्मी प्रतिदिन नगर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे रहते हैं।

नगर क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 5 टन कूड़ा एकत्रित किया जाता है, जिसका शत-प्रतिशत वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है, इससे न केवल नगर की स्वच्छता बनी हुई है, बल्कि कूड़े के प्रबंधन से नगर पालिका को राजस्व की प्राप्ति भी हो रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि वर्तमान में नगर क्षेत्र में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और शीघ्र ही 20 अतिरिक्त कैमरे स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक रुद्रप्रयाग का निर्माण करना है तथा नगर क्षेत्र में एकत्रित होने वाले कूड़े का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल

Sun Aug 2 , 2026
देहरादून : नगर निगम में बीते दिन पार्षदों एवं सफाई कर्मचारी संगठन के बीच हुए घटनाक्रम के संदर्भ में आज महापौर कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सोनू खेरवाल ने महापौर सौरभ थपलियाल के समक्ष संगठन का पक्ष रखा। इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!