शिकायतों के निस्तारण में न हो कोई लापरवाही – डीएम गौरव कुमार

-जनता मिलन में 14 फरियादियों की सुनी समस्याएं, विभागों को दिए मौके पर कार्रवाई के आदेश

गोपेश्वर (चमोली)। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता मिलन में 14 नागरिकों ने सड़क, नाली, भू-धंसाव, आवास, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। डीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

गोपेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 के लोगों ने लॉ कॉलेज मुख्य गेट से बहने वाले नाले की मरम्मत की मांग रखी। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, जल संस्थान और नगर पालिका के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

ज्योतिर्मठ क्षेत्र के ग्राम गणाई में भू-धंसाव और विस्थापन की समस्या पर डीएम ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। वहीं जैंती-भटकोटी मोटर मार्ग निर्माण की मांग पर संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए।

रोजगार की मांग लेकर पहुंचे फरियादी को रीप परियोजना के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए। वहीं आवास से जुड़ी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पात्र लोगों का सर्वे कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने को कहा।

दो अनाथ बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण संबंधी सहायता की मांग पर डीएम ने शिक्षा, प्रोबेशन और समाज कल्याण विभाग को समन्वय बनाकर नियमानुसार मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : जिला चिकित्सालय में खुला रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर, अब सस्ती दवाइयां होंगी आसानी से उपलब्ध

Fri Jul 17 , 2026
पौड़ी : जिलाधिकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा की अध्यक्ष स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!