कोटद्वार : सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर निगम सभागार में ली अधिकारियों की बैठक

कोटद्वार : राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के जनपद भ्रमण के दौरान शनिवार को नगर निगम कोटद्वार सभागार में सफाई कर्मचारियों के हितों, उनकी समस्याओं तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं, उनका नियमितीकरण शासन के आदेशों के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही समाज कल्याण विभाग को कैंप लगाकर कर्मचारियों को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत देश में ड्राई शौचालय समाप्त हुए हैं और करोड़ों शौचालयों के निर्माण से सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही कई जिले और गांव ओडीएफ घोषित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हजारों सफाई कर्मचारियों को आर्थिक सहायता व कौशल विकास प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण योजनाएं भी संचालित हैं, जबकि नमस्ते योजना के तहत पीपीई किट वितरित की गई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अब सफाई कर्मचारियों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिल रहा है। साथ ही मृतक आश्रितों को नौकरी और श्रमिकों के मानदेय में वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

बैठक में नगर आयुक्त पीएल शाह, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल आशीष मिश्रा, सहायक अभियंता पेयजल राजेंद्र प्रसाद, टीटीओ परिवहन जयंत विशिष्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : भयंकर अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत

Sun May 3 , 2026
देहरादून। रविवार सुबह देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज अंधड़, गरज-चमक और जोरदार बारिश के चलते सुबह के समय ही आसमान घने बादलों से ढक गया, जिससे दिन में अंधेरा सा छा गया और दृश्यता भी प्रभावित हुई। मसूरी में भी मौसम का […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!