दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां, कहा – उनकी मुस्कान सबसे खास उपहार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटा और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। धामी ने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य को लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सहजता से संवाद किया और उनकी प्रतिभा व क्षमताओं की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा और संभावनाएं मौजूद हैं। जरूरत इस बात की है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिले।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके चेहरों की खुशी और स्नेह उनके जन्मदिन का सबसे विशेष और यादगार उपहार है।

इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य संबंधित लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के साथ मुख्यमंत्री की यह मुलाकात आत्मीयता और अपनत्व से भरी रही।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का फर्जी भर्ती रैकेट पकड़ा

Wed Sep 16 , 2026
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से कथित तौर पर ठगी करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का खुलासा हुआ है। सुरक्षा विभाग की इंटेलीजेंस टीम ने मंगलवार को गोपनीय सूचना के आधार पर बैराज रोड […]

You May Like

Breaking News

Share
error: