सीओ निहारिका सेमवाल ने कोतवाली लैंसडाउन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश

कोटद्वार : क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा आज 23 अप्रैल को कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना कार्यालय, भोजनालय, कर्मचारी बैरक तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने को आवन्टित सरकारी सम्पत्ति व मालखाने का निरीक्षण करते हुये मालखाने में रखे लम्बित मालों तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों एवं थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही थाने को आवन्टित शस्त्रों का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए। 

प्रभारी कोतवाली लैंसडाउन सहित सभी कर्मिकों को अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में 24 अप्रैल को एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 10:05 बजे 30 मिनट का अंधेरा

Thu Apr 23 , 2026
देहरादून : नागरिक नागरिक सुरक्षा एयर रेड/ब्लैक आउट के सम्बन्ध में महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृहरक्षक,  गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार 24 अपै्रल 2026 को रात्रि में 10 बजे आयोजित की जाने वाले मॉक अभ्यास के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!