झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा… मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा….। उन्होंने लिखा कि खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की—तो हमारे हक-अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

लोकसभा और राज्यसभा – दोनों सदनों में जल्दबाजी में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास करा केंद्र सरकार ने झारखंड के हाथ-पैरों को काटने का काम किया है। 

यह काला बिल झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है, उनके विकास और भविष्य पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। झारखंड यह सौतेला व्यवहार नहीं सहेगा।

झारखंड में करोड़ों लोगों के सामाजिक सुरक्षा जैसे मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि योजनाएं बंद होने के कगार पर आ जाएगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करता है। अगर केंद्र सरकार ने यह काला बिल वापस नहीं लिया तो झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा। 

प्रत्येक जिला, प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक शहर में इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार नहीं चेती, और झारखंड तथा झारखंडियों को उसका हक-अधिकार वापस नहीं किया गया तो झारखंड निर्णायक और ऐतिहासिक निर्णयों को लेने से पीछे भी नहीं हटेगा।

हूल जोहार!

जय झारखंड!

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीएचडीसी टनल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन का सांसद अनिल बलूनी ने लिया जायजा

Fri Aug 14 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!