खनौटी नाले के पास भारी मलबा गिरने से ज्योतिर्मठ–सलूड डूग्रां मार्ग बंद, 6 ग्राम सभाओं का संपर्क टूटा

​ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ-सलूड डूग्रां मार्ग पर खनौटी नाले के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। पिछले 24 घंटों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मार्ग से मलबा नहीं हटाया जा सका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  स्थानीय निवासी महादीप सिंह भंडारी ने बताया कि मार्ग बाधित होने से आवश्यक सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है और किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुँचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। पूर्व प्रधान दिगंबर सिंह बिष्ट के अनुसार, इस मार्ग के बंद होने से सलूड, डूग्रां, पंगनो और मोल्टा सहित 6 ग्राम सभाओं की 3000 से अधिक की आबादी पूरी तरह कट गई है। विशेष रूप से शादियों के सीजन के कारण ग्रामीणों को गाँव तक रसद और अन्य सामान पहुँचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​वहीं, इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए ज्योतिर्मठ के उप जिला अधिकारी (SDM) चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि कार्यदायी संस्था PMGSY को तत्काल मार्ग सुचारु करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और आज शाम तक मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया बजट, देखिए इस बजट में कहां किसको कितना मिला फायदा

Tue Mar 10 , 2026
गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश किया गया वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट राज्य की प्रगति के लिए एक ‘विकल्प रहित संकल्प’ के रूप में उभरा है। ‘SANTULAN’ और ‘VIGYAN’ की आधुनिक अवधारणा पर आधारित इस बजट में ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!